Connect with us

वाराणसी

बरेका में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर बनारस रेल इंजन कारखाना में 15 मई से 5 जून तक “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन, हरित विकास तथा स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

इसी क्रम में बरेका पश्चिमी स्वास्थ्य केंद्र परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है और सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवन देने का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान प्रकृति, मातृत्व और संवेदनशीलता को जोड़ने वाला प्रेरणादायी प्रयास है, जो समाज को पर्यावरण के प्रति भावनात्मक रूप से जोड़ने का कार्य करता है।

कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश कुमार, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, विद्युत, अनुराग कुमार गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, डीजल, प्रवीण कुमार, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, उत्पादन एवं विपणन, राम जन्म चौबे, मुख्य संरक्षा अधिकारी जितेंद्र अग्रवाल, उप मुख्य इंजीनियर साकेत, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, स्पेयर्स सुभाष चंद्र यादव, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी अक्षय कांत धूसिया, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार, कर्मचारी परिषद के सदस्य गण नवीन सिन्हा, सुशील कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव एवं श्रीकांत यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” के संकल्प के साथ पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 के अंतर्गत बरेका में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, नुक्कड़ नाटक और जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न हो रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page