Connect with us

वाराणसी

बनारस में गंगा के जलस्तर में वृद्धि, 58.53 मीटर पर पहुंचा जलस्तर

Published

on

Loading...
Loading...

कई दिनों तक स्थिर रहने के बाद बुधवार को गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखने को मिली। हालांकि, जलस्तर में 10 मिलीमीटर प्रति घंटा की मामूली वृद्धि हो रही है। बनारस में गंगा का जलस्तर 58.53 मीटर है। गंगा अभी खतरे के बिंदु से लगभग 11 मीटर नीचे है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।

बनारस में गंगा का जलस्तर कई दिनों तक स्थिर रहा। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को जलस्तर में 10 मिलीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि हो रही है। गंगा का जलस्तर 58.53 मीटर पर है। वैसे, जिला प्रशासन बाढ़ के खतरे को देखते हुए तैयारियों में जुटा हुआ है।

Loading...

बनारस में गंगा के जलस्तर का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर, खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग, एनडीआरएफ, जल पुलिस की ओर से गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page