अपराध
बड़ागाँव पुलिस ने टैंकर ट्रक से डीजल चुराने वाले अभियुक्त को 40 लीटर डीजल के साथ किया गिरफ्तार
Loading...
Loading...
वाराणसी। अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा अभियुक्त सुनील पटेल पुत्र काशीनाथ निवासी ग्राम निहालापुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी उम्र करीब 42 वर्ष को टैंकर न0 UP65ET2927 से रात्रि में डीजल चोरी करते हुए 40 लीटर डीजल के साथ के. जे. होटल के पास बाबतपुर थाना बड़ागांव से गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 08/2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Loading...
Continue Reading
