Connect with us

वाराणसी

बच्चों से बोरी उठवाने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Published

on

Loading...
Loading...

17 सहायक अध्यापकों की वेतन वृद्धि रोकी

वाराणसी के चिरईगांव ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय पचरांव के प्रधानाध्यापक को बच्चों से 50 किलो की खाद्यान्न बोरियां उठवाने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। बीएसए डॉ. अरविन्द पाठक ने इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए थे।

11 मार्च को कोटेदार से मिड डे मील योजना के तहत खाद्यान्न विद्यालय पहुंचा था, जिसे प्रधानाध्यापक छोटूराम ने छात्रों से उठवाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया।

खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह की जांच में प्रधानाध्यापक समेत 17 सहायक अध्यापक और 3 अनुदेशक दोषी पाए गए। इसके बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया और 17 सहायक अध्यापकों की एक वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया। साथ ही, तीन अनुदेशकों का मानदेय भी रोक दिया गया है।

Advertisement

बीएसए डॉ. अरविन्द पाठक ने इसे बाल श्रम की श्रेणी में मानते हुए सख्त कार्रवाई की पुष्टि की है। मामले की विस्तृत जांच के लिए हरहुआ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page