Connect with us

वाराणसी

फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाइनीज मांझा और अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

फूलपुर (वाराणसी)। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के आदेश पर और डीसीपी प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन में फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में चाइनीज मांझा की चेकिंग और अतिक्रमण हटाने के अभियान चलाए गए।चेकिंग के दौरान फूलपुर, पिंडरा, बाबतपुर, मंगारी और कठिराव क्षेत्रों में दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि कोई व्यक्ति चाइनीज मांझा बेचते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसे जेल भेज दिया जाएगा।

इसके साथ ही क्षेत्र में अतिक्रमण को हटाया गया और अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई।इसके अलावा, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में पिंडरा, बाबतपुर, मंगारी और आसपास के क्षेत्रों में बाइक चेकिंग अभियान चलाया गया।

Loading...

इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों, तीन सवारी और बिना हेलमेट वाले लोगों की जांच की। अभियान में एक दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया और कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के साथ करखिंयाव चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार वर्मा, बाबतपुर चौकी इंचार्ज सत्यजीत सिंह, कठिराव चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश सिंह, क्षेत्र के एसआई सुनील कुमार, अनिल कुमार, रोहित पटेल, राम सिंह यादव, हेड कांस्टेबल हरिकेश यादव, महिला एसआई आफरीन कुरैशी और शालिनी यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page