Connect with us

सियासत

फूलपुर की रैली में सीएम योगी का सपा और माफिया पर वार

Published

on

Loading...
Loading...

प्रयागराज। सीएम योगी ने शनिवार को फूलपुर में एक जनसभा की। इस दौरान उमेश पाल की पत्नी जया पाल भी मंच पर मौजूद थीं। सीएम ने उनकी तरफ इशारा करते हुए कहा कि जया पाल और पूजा पाल के साथ जो अत्याचार हुए उसे याद करें।

उन्होंने सवाल किया कि उस समय कोई पूछने वाला था क्या?

योगी ने कहा कि सपा से जुड़े माफिया निर्दोष लोगों की हत्या करते थे उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लेते थे। व्यापारियों का अपहरण और बेटियों की सुरक्षा पर हमले उनके लिए आम बात थी।

पर्व और त्योहारों में बाधा डालकर वे अशांति फैलाते थे। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में न कर्फ्यू है न दंगा। सब चंगा है।सीएम ने उमेश पाल की हत्या का जिक्र करते हुए बताया कि 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में अतीक गैंग ने उनकी सरेआम हत्या कर दी थी।

इस मामले में अतीक का बेटा फायरिंग करता हुआ सीसीटीवी में नजर आया था। बाद में उसे झांसी में STF ने एनकाउंटर में मार गिराया। योगी ने आरोप लगाया कि सपा ने माफिया को बचाने के लिए हरसंभव कोशिश की। उन्होंने कहा कि सपा शासन में अत्याचार चरम पर था। सपा के नेता केवल नकल माफिया और अपराधियों का समर्थन करते थे। उनका विकास से कोई मतलब नहीं था। उन्होंने कहा कि सपा के नेता गुमराह करने की राजनीति करते हैं और समाज को बांटने का काम करते हैं।

Advertisement

सीएम ने राम मंदिर अयोध्या के दीपोत्सव और काशी की देव दीपावली का जिक्र करते हुए कहा कि यह सब भाजपा सरकार की पहल है। उन्होंने कहा कि सपा का काम केवल सैफई परिवार के विकास तक सीमित है। भाजपा की सरकार ने मेरठ से प्रयागराज को एक्सप्रेसवे से जोड़ा और महाकुंभ जैसे भव्य आयोजन किए। सपा को इनसे कोई लेना-देना नहीं है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page