Connect with us

वाराणसी

प्लास्टर के काम को लेकर विवाद, तीन लोग घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के सिंधोरा थाना क्षेत्र के खुटहां गांव में मकान की मरम्मत के दौरान हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। प्लास्टर के काम को लेकर शुरू हुए इस झगड़े में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खुटहां निवासी विकास गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने स्नानघर की दीवार पर प्लास्टर का कार्य करा रहे थे। काम का कुछ हिस्सा बाकी था, जिसके लिए सीढ़ी लगाकर कार्य किया जा रहा था।

इसी बीच उनके पड़ोसी अलाउद्दीन, उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य ताबू, आसमीन, मुस्कान और आजाद मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने काम रुकवाने की कोशिश की, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

शिकायत के अनुसार, बात बढ़ने पर सभी आरोपियों ने मिलकर विकास गुप्ता, उनकी मां सुषमा गुप्ता और माला गुप्ता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में तीनों घायल हो गए। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने विकास की मां के कपड़े फाड़ दिए और महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की।

पीड़ित पक्ष के मुताबिक, मौके पर प्लास्टर का काम कर रहे मिस्त्री भी मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना देखी। बताया गया कि घटना 23 मई की सुबह करीब 10 बजे की है।

Advertisement

तहरीर के आधार पर सिंधोरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 115(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सिंधोरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक विक्रम सिंह को सौंपी गई है। सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page