Connect with us

गाजीपुर

प्रधानाध्यापक की सेवानिवृत्ति के बाद उठा वरिष्ठता विवाद, शिक्षक नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

सैदपुर (गाजीपुर)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदपुर (1-8), शिक्षा क्षेत्र सैदपुर में प्रधानाध्यापिका के सेवानिवृत्त होते ही वरिष्ठता विवाद ने तूल पकड़ लिया है। निर्मला देवी के 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद विद्यालय की जिम्मेदारी वरिष्ठता नियमों को दरकिनार कर रविंद्र यादव को सौंप दी गई। इससे शिक्षक समुदाय में नाराजगी फैल गई है।

शिक्षक नेताओं ने खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी गाज़ीपुर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने दावा किया कि वरिष्ठता सूची में मृत्युंजय सिंह यादव अधिक अनुभवी हैं, फिर भी उन्हें नजरअंदाज किया गया।

शिक्षकों का कहना है कि विभागीय प्रक्रियाओं को ताक पर रखकर चहेते व्यक्तियों को पद सौंपा जा रहा है, जिससे मेहनती शिक्षक वंचित रह जा रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर बिना बीईओ और बीएसए की विधिवत स्वीकृति के पदभार सौंपा गया, जो नियम विरुद्ध है।

इस विवाद की गूंज एसजीआरएस पोर्टल तक पहुंच चुकी है और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के तहत नियम 22 (2) के अनुसार वरिष्ठता की समीक्षा कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

अब यह मामला अधिकारियों की निगरानी में है और जांच प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिक्षक समाज ने निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page