Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री ने संत रविदास की प्रतिमा का किया अनावरण

Published

on

Loading...
Loading...

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने यहां संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण किया और उनके जन्मस्थली का भी दौरा किया। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी थें।

पीएम नरेंद्र मोदी ने संत रविदास की प्रतिमा का लोकार्पण करने बाद जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, “भारत का इतिहास रहा है, जब भी देश को जरूरत हुई है, कोई न कोई संत, ऋषि, महान विभूति भारत में जन्म लेते हैं। संत रविदास जी तो उस भक्ति आंदोलन के महान संत थे, जिन्होंने कमजोर और विभाजित हो चुके भारत को नई ऊर्जा दी थी। रविदास जी ने समाज को आजादी का महत्व भी बताया था और सामाजिक विभाजन को भी पाटने का काम किया। ऊंच नीच, छुआछूत, भेदभाव… इस सबके खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई।

काशी का सांसद और जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी विशेष जिम्मेदारी भी बनती है कि मैं बनारस में आप सबका (रैदासियों) स्वागत भी करूं और आप सबकी सुविधाओं का खास ख्याल भी रखूं। मुझे खुशी है कि संत रविदास जी की जयंती पर मुझे इन दायित्वों को पूरा करने का अवसर मिला है”।

वहीं आगे पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, “आज देश के हर दलित को, हर पिछड़े को एक और बात ध्यान रखनी है। हमारे देश में जाति के नाम पर उकसाने और उन्हें लड़ाने में भरोसा रखने वाले इंडी गठबंधन के लोग दलित, वंचित के हित की योजनाओं का विरोध करते हैं। जाति की भलाई के नाम पर ये लोग अपने परिवार के स्वार्थ की राजनीति करते हैं”।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page