Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री के दौरे का दूसरा दिन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सुबह 10 बजे काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में पीएम मोदी का पहला कार्यक्रम है, जहां सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से पीएम मोदी संवाद करेंगे और 5-5 प्रमुख प्रतिभागियों को सम्मानित भी करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी का BHU से सीधा आगमन सीर गोवर्धन रविदास मंदिर पर होगा, जहां पूजन-अर्चन के बाद रविदास जी के भव्य मूर्ति का लोकार्पण करेंगे और फिर अनुयायियों के साथ लंगर भी छकेंगे। पीएम मोदी लगभग 40 हजार लोगों की बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Loading...

दोपहर 1:30 बजे तीसरा अंतिम पड़ाव करखियाव अमूल प्लांट पर पीएम मोदी का है. इस प्लांट से पूर्वांचल के 12-14 जनपदों के किसान सीधे लाभान्वित होंगे। इस प्लांट के लोकार्पण के बाद प्लांट के बगल में ही जनसभा में एक लाख से ज्यादा किसान और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद होंगे और पीएम मोदी उनसे संवाद करेंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page