Connect with us

वाराणसी

प्रदूषण मुक्त होगी काशी, चलेंगी सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें, जल्द हटेंगी डीजल बसें

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। काशी प्रदूषण मुक्त होगी। इसके लिए परिवहन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। शहर से जल्द ही डीजल बसें हटेंगी। अब सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से इसको मंजूरी मिल गई है।

Loading...

वाराणसी शहर में अभी 50 बसें चल रही हैं। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गौरव वर्मा के मुताबिक, अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। अब 20 चार्जिंग स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए नगर निगम से जमीन मांगी गई है। गोलगड्डा में जो चार्जिंग स्टेशन बनेगा, उससे एक साथ चार बसें चार्ज की जा सकेंगी।

बताया कि कैंट रोडवेज स्टेशन परिसर में भी चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए केवल इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। डीजल से चलने वाली सिटी बसों को हटा दिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page