Connect with us

वाराणसी

श्री साई नाथ महाराज पिशाच मोचन का द्वितीय स्थापना दिवस का हुआ आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी।विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को श्री दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर परिसर में स्थित श्री साई नाथ महाराज , पिशाच मोचन वाराणसी का द्वितीय स्थापना दिवस का आयोजन किया गया
उक्त अवसर पर प्रातःकाल पंचामृत से बाबा का मंगल स्नान किया गया व रंगबिरंगे वस्त्रों से सुसज्जित किया गया तत्पश्चात शिरडी महाराष्ट्र से पधारे श्री साईं कथा वाचक श्रद्धेय अरविंद महाराज जी द्वारा बाबा की भव्य मराठी आरती के उपरांत श्री साईं बाबा की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई जो क्षेत्र में विभिन्न मार्गो से भ्रमण कर वापस मंदिर परिसर पर पहुंची। शोभायात्रा में पूरे रास्ते भर महिलाएं,पुरुष व बच्चे बाबा के भजनों पर नाचते झूमते चल रहे थे।
सायंकाल बाबा का साईं भजन संध्या के अंतर्गत लोकप्रिय भजन गायक अजय व शंभू दादा की शानदार प्रस्तुति हुई जिसमे श्रद्धालु बाबा के भजनों पर झूमते नजर आए।
बाबा की धूप आरती मंदिर के पुजारी पंडित रज्जू गुरु द्वारा संपन्न हुआ ।
बाबा के भंडारे में लोगो ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी करते हुए देर रात्रि तक प्रसाद ग्रहण किया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन संजीव जायसवाल ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से लहुराबीर व्यवसायी समिति के अध्यक्ष रजनीश कनौजिया,चंदू भाई,आशीष कनौजिया,सतीश, मन मीत,राहुल सहित क्षेत्रीय व्यापारी व नागरिकगण उपस्थित रहें।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page