Connect with us

वाराणसी

प्रदर्शन की बहाली को लेकर छात्रों और क्वीर समुदाय ने सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

प्रदर्शन के दौरान अभद्रता का आरोप, चौकी प्रभारी पर जांच के निर्देश

वाराणसी। बीएचयू छात्रों, क्वीर समुदाय तथा नागरिक समाज का एक प्रतिनिधिमंडल ने सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), भेलूपुर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। बीएचयू का मुख्य द्वारा प्रतिरोध और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए एक मुख्य स्थान रहा है जहाँ हाल के दिनों में पुलिस प्रशासन द्वारा वहाँ प्रदर्शन पर रोक लगा दिया गया है। इस ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग किया कि लंका गेट पर लोकतांत्रिक प्रदर्शन के अधिकार की बहाली हो। भारतीय संविधान हर नागरिक को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार देता है जिसकी रक्षा की जानी चाहिए।

Loading...

विगत 5 अप्रैल, 2026 को ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन अधिनियम, 2026’ के विरोध में बी.एच.यू. छात्रों और क्वीर समुदाय द्वारा एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान, वहां उपस्थित पुलिस बल, विशेष रूप से सीर गोवर्धन पुलिस चौकी प्रभारी, सौरभ तिवारी द्वारा प्रदर्शनकारियों के साथ अत्यंत अशोभनीय व्यवहार किया गया। उन्होंने न केवल प्रदर्शनकारियों के प्लेकार्ड छीने, बल्कि क्वीर समुदाय के सदस्यों को धमकाया और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की माँग की। इस पर सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), भेलूपुर द्वारा सीर चौकी इंचार्ज सौरभ तिवारी के खिलाफ जाँच के निर्देश दिये गए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page