Connect with us

वाराणसी

प्रतियोगी परीक्षाओं से गुलजार हुआ शहर, 61 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की भीड़

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रविवार को आयोजित दो प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के चलते शहर में अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और प्रमुख मार्गों पर सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिली। जिले में कुल 61,349 अभ्यर्थी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शामिल हुए, जिसके लिए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की थीं।


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से उच्च शिक्षा विभाग के राजकीय महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके लिए जिले में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 13,131 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Loading...


इसके साथ ही दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा भी आयोजित की गई। दोनों परीक्षाओं में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने के कारण शहर के प्रमुख स्थानों पर भीड़ का दबाव बढ़ गया।


परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की आवाजाही के चलते रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर रौनक बनी रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर भी अभ्यर्थियों और परिजनों की भीड़ देखने को मिली।
परीक्षाओं के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रशासन ने जिले में कुल 136 परीक्षा केंद्र बनाए थे तथा आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की गई थीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page