Connect with us

गोरखपुर

पोषण पखवाड़ा में मुख्यमंत्री का गृह जनपद प्रदेश में अव्वल

Published

on

Loading...
Loading...

बाल विकास विभाग ने करीब दो लाख गतिविधियों का आयोजन एवं फीडिंग कर जिले को दिलाया सम्मान

पोषण सम्बन्धी विविध गतिविधियों के माध्यम से दिया गया सही पोषण का संदेश

गोरखपुर। बीते माह 9 से लेकर 23 अप्रैल तक मनाए गए 8वें पोषण पखवाड़ा की रैंकिंग में गोरखपुर जिला इस साल भी पूरे प्रदेश में अव्वल आया है। करीब 2.02 लाख गतिविधियों के आयोजन और फीडिंग के जरिए जिले को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी दीपक मीणा और सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी के दिशा-निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्र, उनकी टीम और सहयोगी विभागों व संस्थाओं के प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के दौरान समन्वय बना कर विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया और उनके जरिए सही पोषण का संदेश समुदाय तक पहुंचाया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इस उपलब्धि के लिए जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, सुपरवाइजर और उनका नेतृत्व कर रहे सीडीपीओ को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वर्ष दो हजार पच्चीस में पोषण पखवाड़ा की गतिविधियों की फीडिंग में जिले को पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ था। वर्ष दो हजार चौबीस में भी बाल विकास विभाग की तरफ से संख्यात्मक रूप से विभागीय फीडिंग में जिले की रैंकिंग नंबर वन रही है। इसी क्रम में लगातार सकारात्मक उर्जा के साथ किए गए कार्यों के परिणाम स्वरूप पोषण पखवाड़ा  2026 में भी बाल विकास विभाग गोरखपुर को यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस वर्ष माता एवं बच्चे का पोषण , प्रारंभिक वर्ष में खेल आधारित शिक्षा , मस्तिष्क का विकास ०-३ वर्ष में के साथ ही स्क्रीन टाइम के प्रयोग को कम करने पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने पोषण पखवाड़ा में किया अन्नप्राशन और गोदभराई

Advertisement

पोषण पखवाड़ा के दौरान  22 अप्रैल को गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्य मंत्री के कर कमलों से जनपद में गोदभराई एवं अन्नप्राशन का आयोजन हुआ साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण हेतु जागरूक करते हुए आगनवाड़ी कार्यकत्रियों को भी निर्देशित किया गया.  इस अवसर पर मुख्य सेविकाओं एवं आगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा स्टॉल लगाया गया जिसके माध्यम से स्कूल पूर्व शिक्षा, सही पोषण एवं विभिन्न विभागीय सेवाओं का प्रदर्शन किया गया जिसका अवलोकन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया.

पोषण पखवाड़ा में हर विकास खंड में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मध्य पोषण रेसिपी, पोषण और स्कूल पूर्व शिक्षा क्विज़, पोषण रंगोली, पोषण मेहंदी, वेस्ट मेटेरियल से स्वदेशी टॉयथॉन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ एवं विजेताओं के बीच जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ. जनपद स्तर पर पोषण स्लोगन राइटिंग, पोषण एक्सटेम्पोर का आयोजन कर नवाचारों को भी बढ़ावा दिया गया.

डीपीओ डॉ अभिनव मिश्रा ने बताया कि इस बार पोषण पखवाड़ा एवं मिशन शक्ति के तहत विकास भवन में पोषण पंचायत का आयोजन किया  जिसमे विषय विशेषज्ञों द्वारा पोषण संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई उन्होंने पोषण रैली के जरिये नारी सशक्तिकरण और सही पोषण का संदेश दिया था। पखवाड़ा के दौरान ही गोरखपुर पोषण संवाद का भी आयोजन किया गया था,जिसमे जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, यूनीसेफ़ के सदस्य सुरेश तिवारी जी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारियों के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु विशेष पहल की गई.

विभिन्न गतिविधियां रही आकर्षण का केन्द्र
बाल विकास परियोजना शहर में पोषण संदेश हेतु आगनवाड़ी केन्द्र पर  नारी शक्ति की थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, सरदारनगर ब्लॉक में टॉयथॉइन का आयोजन किया गया, परियोजना पिपरौली में पोषण रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया!बाल विकास परियोजना कौड़ीराम में पोषण  तथा एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम के तहत सेनेटरी पैड वितरण किया गया., पाली ब्लॉक में पोषण मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, खजनी ब्लॉक में महिलाओं के बीच पोषण रेसिपी की प्रदर्शनी लगाई गई,,इसी तरह से समस्त ब्लॉकों में पोषण पखवाड़ा का भव्य उत्सव मनाया गया

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव ने बताया कि इस बार भी पोषण पखवाड़ा के दौरान आयोजित गतिविधियों  में जनप्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही। पोषण पखवाड़ा का समापन भी पूरी भव्यता के साथ हुआ जिससे समाज का हर वर्ग जुड़ा ,समापन समारोह की गतिविधियों के जरिए मोटे अनाज के सेवन, सही पोषण के महत्व और पोषण से बीमारियों की रोकथाम जैसे मुद्दों पर संदेश दिया ।

Advertisement

इस प्रकार पोषण पखवाड़ा के शुभारंभ से लेकर समापन तक की विविध गतिविधियों के आयोजन और उनकी फीडिंग के आधार पर जिले ने एक बार फिर प्रदेश में नाम रोशन किया. इस अभियान में मुख्य तौर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव मिश्रा के अलावा जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, स्वास्थ्य विभाग से सीएमओ डॉ राजेश झा एवं मेडिकल ऑफिसर्स, पंचायती राज विभाग और समाज कल्याण अधिकारी वसिष्ठ सिंह सहित कई अन्य विभागों और यूनिसेफ, रॉकेट लर्निंग समेत कई संस्थाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शीघ्र ही अभियान से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने हेतु तिथि निर्धारित करने की बात कही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page