Connect with us

गाजीपुर

पॉक्सो और आईटी एक्ट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रेवतीपुर (गाजीपुर) जयदेश। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेवतीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मु0अ0सं0 48/2026 से संबंधित मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार प्र0नि0 राजू दिवाकर अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर फुल्ली रोड अवकल पुलिया के पास से दोनों अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में शुभम सिंह (पुत्र स्व0 बृजेश सिंह निवासी ग्राम त्रिलोकपुर थाना रेवतीपुर, गाजीपुर उम्र करीब 19 वर्ष) तथा समर प्रताप सिंह उर्फ निक्कु सिंह (पुत्र रितेश सिंह निवासी ग्राम त्रिलोकपुर थाना रेवतीपुर उम्र करीब 19 वर्ष) शामिल हैं।

Loading...

पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 48/2026 धारा 70(2), 351(3) बीएनएस, 5G/6 पॉक्सो एक्ट तथा 67A आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page