Connect with us

गाजीपुर

दो तस्कर गिरफ्तार, 520 ग्राम हेरोईन बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियाँ (गाजीपुर) जयदेश। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ गाजीपुर और थाना जमानियाँ की संयुक्त पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 520 ग्राम हेरोईन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 40 हजार रुपये बताई जा रही है, के साथ 02 एन्ड्राईड मोबाइल और 02 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ सुरेन्द्रनाथ सिंह अपनी टीम तथा सब इंस्पेक्टर राजकुमार यादव मय हमराह थाना जमानियाँ के साथ पतारसी सुरागरसी और मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के तहत देवरिया चौकी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में लगे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम खिजिरपुर/मथारे चट्टी सरफुद्दीन के मकान से करीब 100 मीटर पहले दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अविनाश कुमार (पुत्र अशोक कुमार निवासी कुदरा थाना कुदरा कैमूर भभुआ बिहार) तथा राजू कुमार रावत (पुत्र स्व0 गंगा रावत निवासी रामगढ़ थाना रामगढ़, कैमूर भभुआ बिहार) शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध थाना जमानियाँ पर मु0अ0सं0 115/2026 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे यह मादक पदार्थ मोहनिया बिहार से लाकर जनपद गाजीपुर और आसपास के जनपदों में घूम-घूम कर बेचते थे और उससे होने वाले मुनाफे को आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध उक्त प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page