Connect with us

सोनभद्र

पुलिस लाइन चुर्क में प्रशिक्षु आरक्षियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण, व्यवस्था सुधार के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र (जयदेश)। विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर के पुलिस महानिरीक्षक आर0पी0 सिंह ने बुधवार को पुलिस भर्ती के क्रम में रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में चल रहे प्रशिक्षु आरक्षियों (JTC/RTC) के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात राज सोनकर तथा प्रतिसार निरीक्षक मो. नदीम समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण परिसर, दौड़ ट्रैक, पीटी ग्राउंड, सैद्धांतिक शिक्षण कक्ष, छात्रावास, भोजनालय, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा एवं सुरक्षा प्रबंधन आदि का विस्तृत अवलोकन किया गया। उन्होंने व्यवस्था की वस्तुस्थिति जानकर जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों को अनुशासित और सकारात्मक माहौल मिलना चाहिए, जिससे वे पूरी दक्षता और आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण पूर्ण कर सकें।

Loading...

निरीक्षण में प्रशिक्षण की गुणवत्ता, नियमित शारीरिक अभ्यास, बौद्धिक सत्रों की समयबद्धता और प्रशिक्षकों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। साथ ही छात्रावास में स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, शुद्ध पेयजल और त्वरित चिकित्सकीय सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page