Connect with us

मिर्ज़ापुर

पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में किया फ्लैग मार्च

Published

on

Loading...
Loading...

अफवाहों पर कसी लगाम, सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर

मिर्जापुर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के नेतृत्व में नगर व देहात क्षेत्रों में भारी पुलिस बल, पीएसी तथा डायल-112 पीआरवी वाहनों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह मार्च कोतवाली कटरा, लालडिग्गी, इमामबाड़ा व आसपास के संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा। उद्देश्य था असामाजिक व उपद्रवी तत्वों में भय पैदा करना और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement

जनपद के सभी थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त व भ्रमण किया गया। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी तरह की अफवाह या अराजकता फैलने से रोका जा सके।

रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भी चलाया गया सुरक्षा अभियान

Advertisement

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान के नेतृत्व में कोतवाली शहर व कोतवाली कटरा पुलिस, बीडीएस/एस चेक टीम तथा डॉग स्क्वाड की मदद से रेलवे स्टेशन व रोडवेज परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहनता से जांच की गई।

फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा सहित अनेक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page