Connect with us

गाजीपुर

पुलिस की कार्यप्रणाली से छात्र हुए रूबरू

Published

on

Loading...
Loading...

नन्दगंज (गाजीपुर) जयदेश। बाबूनन्दन आदर्श महाविद्यालय रामपुर बंतरा के चयनित छात्रों ने पुलिस विद्यार्थी अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम दो (एसपीएल-टू) के तहत नन्दगंज थाना का दौरा किया, जहाँ उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और समझा।

उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार दूबे ने छात्रों को पुलिस के कार्यों के बारे में विस्तार से समझाया और संबंधित धाराओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के संज्ञानात्मक और सामाजिक कौशल को विकसित करना है।

Loading...

महाविद्यालय के छात्र संदीप कुशवाहा, अभिषेक कुमार, राजकुमार यादव, बबलू प्रजापति और आकाश बिन्द को कानून व्यवस्था, आपराधिक अनुसंधान, तथा साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। यह छात्र पहले पुलिस लाइन में यातायात प्रबंधन के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर चुके हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page