Connect with us

मऊ

पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिसकर्मियों की सुनीं समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। पुलिस लाईन के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक इलामारन की अध्यक्षता में एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जिले की सभी महिला पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके तत्काल समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही पुलिस विभाग में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों के अनुभवों के बारे में भी जाना।पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि महिला दिवस महिलाओं की समानता, अधिकारों और उनके योगदान का सम्मान करने का दिन है।

यह दिन समाज में महिलाओं के संघर्ष और सफलता को रेखांकित करने के साथ-साथ लैंगिक भेदभाव को समाप्त कर एक समान और सशक्त समाज की दिशा में काम करने का प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे गाड़ रही हैं, चाहे वह शिक्षा, विज्ञान, राजनीति या खेल हो।

Loading...

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रमाकांत पांडेय, निरीक्षक राजकुमार सिंह (रीडर), निरीक्षक शत्रुजंय सिंह, एसएसओ महिला थाना मंजू सिंह के साथ-साथ महिला उपनिरीक्षक, महिला मुख्य आरक्षी और महिला आरक्षी भी उपस्थित थीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page