Connect with us

भदोही

पुरानी रंजिश में युवक व उसकी मां से मारपीट, तीन नामजद पर मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

रास्ते के विवाद को लेकर हुई घटना, घायल महिला जिला अस्पताल रेफर

गोपीगंज (भदोही)।गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कोईलरा गांव में पुरानी रंजिश और रास्ते के विवाद को लेकर युवक व उसकी मां से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पंधारी यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जून की रात करीब नौ बजे गांव के जयशंकर यादव, उसके पुत्र सनी यादव और कल्लू यादव ने पुरानी रंजिश और रास्ते के विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी।

शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं पंधारी यादव की मां नगीना देवी पर भी आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

सूचना मिलने पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया।

Advertisement

गोपीगंज पुलिस ने जयशंकर यादव, सनी यादव और कल्लू यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page