Connect with us

गोरखपुर

पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली निवासी विवेक पुत्र हरेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने चन्द्रपाल पुत्र बाबू राम, विक्की पुत्र बजरंगी, धीरज पुत्र राम किशुन और राज पुत्र राम चन्द्र निवासी ग्राम गठुआखोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरौली निवासी विवेक पुत्र हरेन्द्र ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 10 दिसंबर को शाम साढ़े चार बजे के करीब चांदपार – बरौली पुलिया के पास चन्द्र पाल पुत्र बाबू राम, विक्की पुत्र बजरंगी, धीरज पुत्र राम किशुन और राज पुत्र राम चन्द्र निवासी ग्राम गठुआखोर ने पुरानी रंजिश को लेकर मुझे लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए और जाते समय जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया।

Loading...

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि विवेक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page