Connect with us

बड़ी खबरें

पीएम मोदी को व्लादिमीर पुतिन‌ ने रूस के ‘सर्वोच्च नागरिक सम्मान’ से नवाजा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – शुभम कुमार सिंह

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद देते हुए कहा कि, “यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और रूस के बीच सदियों पुरानी दोस्ती का प्रतिबिंब है। भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी का सम्मान है। पुतिन के नेतृत्व में पिछले 25 वर्षों में भारत और रूस के बीच संबंध मजबूत हुए हैं और हर बार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते रहे हैं।”

पीएम के दो दिवसीय रूस दौरे के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन की बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में दोनों नेताओं ने आतंकवाद, आपसी सहयोग और शांति पर चर्चा की। इसके अलावा इस बैठक में डिफेंस को भी लेकर चर्चा हुई।

पीएम मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करते हुए पुतिन ने कहा कि, “प्रिय मित्र, मैं आपको इस सर्वोच्च रूसी पुरस्कार के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं। मैं भारत के मैत्रीपूर्ण लोगों के लिए शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।”

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी को ये सम्मान भारत और रूस की पार्टनरशिप और दोस्ती को और मजबूत करने के उनके प्रयासों के कारण दिया गया है। सेंट एंड्रयू को जीसस का पहला दूत और रूस का संरक्षक संत माना जाता है। उन्हीं के सम्मान में साल 1698 में इस अवॉर्ड की शुरुआत सार पीटर द ग्रेट ने की थी। ये सम्मान सबसे उत्कृष्ट नागरिक या सैन्य योग्यता के लिए दिया जाता है।

ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू के ग्रांड हॉल में हुए भव्य समारोह के दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को इस सम्मान से नवाजा है। ये हॉल (ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू) रूस में सदियों से खास समारोहों के लिए ही इस्तेमाल में लिया जाता रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page