Connect with us

वाराणसी

पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गोधरा कांड पर आधारित फिल्म “द साबरमती रिपोर्ट” का विशेष प्रदर्शन रविवार को बनारस के आईपी मॉल सिनेमा घर में किया गया। इस मौके पर पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों के साथ फिल्म का अवलोकन किया।

फिल्म 27 फरवरी 2002 को गुजरात के गोधरा स्टेशन पर हुए अग्निकांड और उसके बाद हुए दंगों पर आधारित है। गोधरा अग्निकांड में 59 कारसेवकों की जान चली गई थी, जिसके बाद गुजरात में सांप्रदायिक दंगे भड़क गए थे। इस घटना ने देश और दुनिया को झकझोर दिया था।

फिल्म के प्रदर्शन के दौरान विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि यह फिल्म उस त्रासदी की सच्चाई को सामने लाती है, जिसे जानना हर भारतीय के लिए आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इस मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों में महाराज अवधूत गिरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला महामंत्री डॉ. जेपी दुबे, मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा समेत कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। अन्य प्रमुख उपस्थित लोगों में सर्मेश सिंह, मनीष पाठक, आदित्य दुबे, संतोष सिंह मंगारी, दीपक सिंह और संजय पाण्डेय शामिल रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page