Connect with us

वाराणसी

परिवार संग काशी पहुंचे गुजरात के राज्यपाल

Published

on

Loading...
Loading...

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मंगलवार को परिवार के साथ काशी पहुंचे। यहां उन्होंने सारनाथ में भगवान बुद्ध के प्रथम धर्म उपस्थली पहुंचकर पुरातात्विक खंडहर परिसर का अवलोकन किया। साथ ही वीआईपी गेट से श्रीलंका के मूलगंध कुटी विहार बौद्ध मंदिर पहुंचे। जहां बौद्ध भिक्षुओं ने राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल, पुरातात्विक संग्रहालय पहुंचे जहां मुख्य कक्ष में अशोक द्वारा निर्मित भारत की राष्ट्रीय चिन्ह को देखकर वह काफी अभिभूत हुए।

Loading...

सारनाथ का भ्रमण करने के बाद वह अपने परिवार के साथ स्वर्वेद मंदिर धाम पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने महामंदिर के प्रबंधक सुरेंद्र यादव से स्वर्वेद महामंदिर के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने स्वर्वेद महामंदिर में बनाएं गए कलाकृतियों का भी गहन अध्ययन किया। यहां के गौशाला, जिज्ञासुओं के बारे में जानकारी हासिल कर प्रसन्नता जाहिर की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page