Connect with us

गाजीपुर

पखनपरा में ट्रांसफार्मर जलने से आधी बस्ती चार दिनों से अंधेरे में, जिम्मेदार मौन

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय विकास खंड भांवरकोल के ग्राम पखनपरा में बिजली संकट से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में स्थापित एकमात्र ट्रांसफार्मर के जल जाने से बीते चार दिनों से आधी बस्ती अंधेरे में डूबी हुई है। लोगों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई से लेकर रात में आवश्यक कार्यों तक सबकुछ बाधित हो गया है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुनैद अहमद ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना तत्काल संबंधित अवर अभियंता (JE) को दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि बार-बार संपर्क करने के बावजूद न तो कोई कर्मचारी मौके पर आया और न ही नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर नेशनल हाईवे 31 से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे गांव की आधी आबादी को बिजली आपूर्ति होती है। इसके बावजूद विभागीय लापरवाही के कारण लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

जब इस संबंध में एसडीओ (SDO) से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा था। वहीं, जेई (JE) महोदय से फोन पर बात करने पर उन्होंने कहा कि “आज ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा”, लेकिन समाचार लिखे जाने तक न तो ट्रांसफार्मर आया और न ही मरम्मत कार्य शुरू हुआ।

Advertisement

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत या नया ट्रांसफार्मर लगवाकर उन्हें बिजली की सुविधा मुहैया कराई जाए, अन्यथा वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page