Connect with us

मऊ

नारी सशक्तिकरण पर पुलिस का जोर

Published

on

Loading...
Loading...

हेल्पलाइन नंबरों का निर्भीक उपयोग करने की अपील

मऊ। जनपद मऊ के विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीमों ने मिशन शक्ति फेज-5 (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के बीच सशक्तिकरण और विश्वास का माहौल बनाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पुलिस टीमों ने महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के प्रति जागरूक किया।

Loading...

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, यूपी-112, और 1076 के बारे में जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति में निर्भीक होकर इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई।

साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने, निडर होकर अपने कार्यक्षेत्र में कार्य करने और शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी विषम परिस्थिति में बिना झिझक पुलिस सहायता लें और निर्भीक होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page