Connect with us

वाराणसी

नारी शक्ति के सशक्तिकरण में राष्ट्र की प्रगति – दिलीप सिंह पटेल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को महानगर के सभी 13 मंडलों में शक्ति वंदन का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को एलईडी स्क्रीन पर सुना। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर माइक्रो डोनेशन का कैंप भी लगाया गया।

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बुधवार को शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत बुधवार को वाराणसी लोकसभा के रविदास मण्डल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव सम्बोधन मातृशक्ति व कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद व प्रयास से माताएं एवं बहनें स्वावलंबी तथा आत्मनिर्भर बन रहीं हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सशक्ति कर में ही राष्ट्र की सर्वांगीण प्रकृति निहित है मोदी सरकार नारी शक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है नारी शक्ति की सुरक्षा सुविधा और सशक्तिकरण मोदी जी की गारंटी है। देश के नीति निर्माण में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद दिया।

दीनदयाल मंडल के प्राथमिक विद्यालय, कबीरचौरा पर हुए आयोजन में इस कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा और कोई दूसरा विकल्प किसी भी राजनीतिक पार्टी के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की योजनाओं का जिक्र किया और महिला उत्थान को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा आज यह अभियान 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को जोड़ रहा है। पीएम मोदी के विकसित भारत संकल्प से जोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 33 फीसदी नई आरक्षण से पीएम मोदी ने देश की दिशा तय की है। इस कार्यक्रम की संयोजिका सरिका गुप्ता ने धन्यवाद प्रकाश दिया।

मीडिया प्रभारी किशोर सेठ के अनुसार दीनदयाल मंडल के अलावा धूपचंडी मंडल के आर के पैलेस पुराना पुल पर जगदीश त्रिपाठी के आतिथ्य व फुलवंती देवी के संयोजकत्व, बागेश्वरी मंडल के पटेल नगर कॉलोनी पार्क में सुशील गुप्ता के आतिथ्य व रिचा सिंह के संयोजकत्व, राजर्षि मंडल के शांति उपवन में कुसुम सिंह पटेल के आतिथ्य व मंजू सिंह के संयोजकत्व, सारनाथ मंडल के गौतम बुद्ध पार्क में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के आतिथ्य व साधना सिंह के संयोजकत्व, काशी विश्वनाथ मंडल के कुशवाहा लान में आलोक श्रीवास्तव के आतिथ्य व प्रीति पुरोहित के संयोजकत्व, मध्यमेश्वर मंडल के बागेश्वरी देवी मैदान में विधायक व पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी के आतिथ्य व नेहा कक्कड़ के संयोजकत्व, कैंट व छावनी मंडल की ओर से सगुन लान महमूरगंज में विधायक सौरव श्रीवास्तव के आतिथ्य व प्रज्ञा पांडेय के संयोजकत्व, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के देवकीनंदन हवेली पर महापौर अशोक तिवारी के आतिथ्य व आरती पाठक के संयोजकत्व, रविदास मंडल द्वारा ईश्वर वाटिका पर अशोक पटेल के आतिथ्य व साधना पांडेय के संयोजकत्व तथा रामनगर मंडल में पंचायत भवन सुलतानपुर पर राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु के आतिथ्य व अंजली गुप्ता के संयोजकत्व में शक्ति वंदन अभियान के समापन समारोह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लाईव सुना गया, जिसमें महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ की बहनें शामिल रहीं। इस दौरान भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page