Connect with us

वाराणसी

नाबालिग छात्र पर हमला, चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पिंडरा के फूलपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बिंदा निवासी शशि सिंह ने आरोप लगाया कि 24 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे उनके 15 वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह पर चार युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पीड़ित के पिता के अनुसार, आरोपी शुभम राजभर, संतोष राजभर, प्रिंस राजभर और ईशू राजभर ने आदित्य को गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से पीटा और लाठी से भी हमला किया। घटना में आदित्य के सिर, कंधे, पीठ और पेट में गंभीर चोटें आईं।

Loading...

बताया जा रहा है कि हमलावर जाते समय आदित्य को जान से मारने की धमकी भी देकर भाग निकले। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर फूलपुर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page