Connect with us

वाराणसी

नशे में धुत युवकों का हंगामा, ड्यूटी पर तैनात सिपाही से अभद्रता

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के चन्द्रा चौराहे पर बीती रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब ड्यूटी पर तैनात यातायात सिपाही के साथ शराब के नशे में धुत युवकों ने मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस ने सिपाही की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों अर्दली बाजार निवासी वैभव सिंह, बसही निवासी शशांक सिंह, सरसौली निवासी प्रिंस पटेल और भोजूबीर निवासी अभि पटेल—को हिरासत में ले लिया, जबकि एक आरोपी की बुलेट मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया।

पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में यातायात सिपाही नितेश कुमार ने बताया कि वह चन्द्रा चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान चार युवक नशे की हालत में वहां पहुंचे और उनकी बाइक किसी अन्य व्यक्ति की बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया, जिससे चौराहे पर जाम लग गया। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे सिपाही के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की।

Loading...

पुलिस के अनुसार, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में संबंधित युवकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page