Connect with us

वाराणसी

नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ व शिव महापुराण कथा 30 जनवरी से

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के शिवपुर स्थित प्राचीन मां अष्टभुजी मंदिर में 30 जनवरी से 7 फरवरी 2025 तक गुप्त नवरात्रि के अवसर पर नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ और शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। 9 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

यज्ञाचार्य पंडित हरिकेश पांडेय के सानिध्य में यज्ञ प्रातः से दोपहर 2 बजे तक होगा, जबकि उत्तराखंड से पधारे बाल व्यास पंडित आयुष कृष्ण नयन जी महाराज दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलश यात्रा से होगी। कथा और यज्ञ की पूर्णाहुति 7 फरवरी को होगी।

इस आयोजन का महत्व 144 वर्षों बाद बने दुर्लभ महाकुंभ संयोग से है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से भाग लेने का आग्रह किया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page