Connect with us

चन्दौली

नमाजियों की कार का शीशा तोड़ा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। ईद उल अजहा के त्योहार को सकुशल और शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने विगत दिनों धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की थी। साथ ही माहौल बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई का भी भरोसा दिया था ताकि त्योहार बिना किसी दिक्कत के मनाया जा सके।

फिर भी शनिवार को ईद उल अजहा के मौके पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई, लेकिन जिला प्रशासन की सतर्कता से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया।

बताते चलें कि नगर पंचायत के सकलडीहा रोड स्थित ईदगाह के पास शनिवार को बकरीद की नमाज के दौरान अराजक तत्वों ने एक नमाजी की कार का शीशा तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही नमाजियों में आक्रोश फैल गया।

नमाजियों ने चंदौली-सकलडीहा मार्ग को जाम कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा समझाने के बाद लोग शांत हुए।

Advertisement

सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव निवासी हबीब खान अपनी अर्टिगा कार से ईदगाह नमाज अदा करने गए थे। उनके साथ कई अन्य नमाजी भी थे। नमाज अदा करने के बाद जब वे अपनी कार के पास लौटे तो शीशा टूटा हुआ पाया।

इसकी सूचना मिलने पर अन्य नमाजी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और आस-पास तैनात पुलिस कर्मियों से जानकारी लेने का प्रयास किया। पुलिस से संतोषजनक जवाब न मिलने पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच की जा रही है। हबीब खान की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page