Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज में यूपी बोर्ड मूल्यांकन कार्य शुरू, मूल्यांकन केन्द्र तक नहीं पहुंची विज्ञान की कॉपियां

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन चित्रकला एवं गणित विषय की कॉपियों का मूल्यांकन 75 टेबुल पर सुचारु रूप से प्रारंभ हुआ। जबकि विज्ञान विषय की उत्तर पुस्तिकाएं केंद्र पर नहीं पहुंचने के कारण परीक्षकों को इंतजार करना पड़ा।

केंद्र के सह उपनियंत्रक एवं प्रधानाचार्य उदय राज ने जानकारी देते हुए बताया कि मूल्यांकन के पहले दिन हाईस्कूल विज्ञान एवं कंप्यूटर विषय की कॉपियां बुधवार सायं चार बजे तक केंद्र पर नहीं पहुंच सकीं, जिसके चलते इन विषयों का मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं हो पाया।

Loading...

उन्होंने बताया कि अन्य विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य नियमानुसार चल रहा है और जैसे ही विज्ञान एवं कंप्यूटर की कॉपियां प्राप्त होंगी, उनका मूल्यांकन भी शुरू कर दिया जाएगा। हाईस्कूल की गणित विषय का 18 टेबुल तथा चित्रकला विषय 57 टेबलों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। वैसे जानकारी के अनुसार पहले दिन परीक्षकों की उपस्थिति काफी कम रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page