Connect with us

गाजीपुर

बाढ़ प्रभावित दलित बच्चों के लिए शिक्षण केंद्र शुरू, शिक्षा से जोड़ने की पहल तेज

Published

on

Loading...
Loading...

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) जयदेश। जिले के मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत राजस्व ग्राम शिव राय का पूरा स्थित अम्बेडकराइट सोशल कैफे में ड्रॉप आउट दलित छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई है। यह पहल ग्लोबल कैंपेन फॉर दलित विमेन के सहयोग से संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य बाढ़ प्रभावित दलित समुदाय के बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

केंद्र में वर्तमान में 20 ड्रॉप आउट छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जिन्हें प्राथमिक शिक्षा से जोड़ने और शिक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर अभिभावकों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में भागमती देवी, कौशल्या देवी, संजू देवी, सविता देवी, रानी देवी, सुभाष राम और हरिकेश राम उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक लीडर कंचन ने किया, जहां उन्होंने स्वागत सत्र एवं प्रतिभागियों का परिचय कराया। स्टेट कोऑर्डिनेटर दीपमाला ने बताया कि यह पहल सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य ड्रॉप आउट बच्चों को फिर से शिक्षा से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा सबसे अधिक प्रभावित होती है, ऐसे में यह केंद्र उन्हें नई दिशा देने का कार्य करेगा। केंद्र के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

Advertisement

कार्यक्रम में वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे महत्वपूर्ण आधार है और इसके बिना आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य की कल्पना संभव नहीं है। अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से केंद्र पर भेजें और किसी भी समस्या को साझा करें, ताकि उसका समाधान किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page