Connect with us

गाजीपुर

धूमधाम से मनायी गयी सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के देवकली में कुशवाहा समाज द्वारा समाज सुधार की अग्रणी महिला और दलितों-पिछड़ों के उत्थान के लिए संघर्षरत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल, स्व. रामप्रसाद स्मारक विद्यालय छावनी लाइन सहित भितरी, गरथोली, भवानीपुर, तरांव, सरायतालवी, दिलपुर और देवकली में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के पूर्व चेयरमैन उमाशंकर कुशवाहा और देवनाथ कुशवाहा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज के दबे-कुचले, पिछड़ों और महिलाओं के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका मानना था कि जब तक महिलाएं स्वावलंबी नहीं होंगी, तब तक समाज और देश का विकास संभव नहीं है।

पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा और सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने विवाह और पुनर्विवाह को बढ़ावा दिया और महिलाओं की शिक्षा के लिए आंदोलन छेड़ा। 10 मार्च 1897 को प्लेग महामारी के कारण उनका निधन हो गया, लेकिन महिलाओं के उत्थान में उनका योगदान अमिट है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनरेश कुशवाहा और सुधाकर कुशवाहा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की पहली महिला थीं, जिन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए अभियान चलाया। उन्होंने अपने अंतिम समय तक उनके अधिकारों और विकास के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन और संदेश समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा, नरेंद्र कुमार मौर्य, वेचन मौर्य, डॉ. शिवकुमार कुशवाहा, डॉ. संतोष कुशवाहा, सुरेंद्र, प्रमोद, डॉ. संजय कुशवाहा, रामनरेश मौर्य, रमाशंकर एडवोकेट, रामकिशुन एडवोकेट, अवधेश कुशवाहा, उर्मिला कुशवाहा, रंगजी कुशवाहा और मोहन कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजपति एडवोकेट ने किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page