Connect with us

गाजीपुर

धूमधाम से मनायी गयी सम्राट अशोक जयंती, खेल प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के मुहम्मदपुर, बिंदवलिया में सम्यक युवा मंच के तत्वावधान में सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े ही धूमधाम और गरिमामयी माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तथा तथागत बुद्ध, सम्राट अशोक, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। आयोजन में सम्राट अशोक की शांति और अहिंसा पर आधारित नीतियों की विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें वक्ताओं ने उनके विश्व शांति के दृष्टिकोण को आज भी प्रासंगिक बताया।

कार्यक्रम के विशेष आकर्षण में बच्चों द्वारा प्रस्तुत मानव टावर, लाठी कला, संगीत और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी विराट मौर्य को भी सम्मानित किया गया। समाजसेवा और विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त लोगों को भी मंच पर सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आगरा से पधारे बामसेफ कांशीराम के अध्यक्ष सत्य प्रकाश जी ने सम्राट अशोक की नीतियों को वर्तमान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वहीं संगठन संयोजक अखिलेश मौर्य ने मंच के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सम्यक युवा मंच समाज में संवाद, प्रतिभा प्रोत्साहन और प्रगतिशील मानवता की स्थापना हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Advertisement

इस वर्ष का सम्यक सम्मान समाज के उत्थान हेतु समर्पित कार्यों के लिए गंगासागर सिंह कुशवाहा को प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तथागत कैलाश जानकी शिक्षा निकेतन के प्रबंधक राजन मौर्य ने की जबकि संचालन अच्छेलाल सिंह कुशवाहा ने किया।

उपस्थित गणमान्यजनों में डॉ. अजय यादव, रामप्रसाद गुप्ता, विभा सिंह, नंदकुमार कुशवाहा, आदित्य कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, नंदलाल मानव, राजेश कुशवाहा, हरेराम कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, राहुल मौर्य, राजू कुशवाहा, बाबूलाल, मुकेश भारती, रामजी कुशवाहा, अशोक प्रधान, कुतुबुद्दीन सिद्दीकी और सलीम खान आदि सम्मिलित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page