Connect with us

पूर्वांचल

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पिता की मौके पर दर्दनाक मौत, पुत्र समेत दो घायल

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। शिवगढ़ थानाक्षेत्र में सकरसी के पास दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो हुई। हादसे में पिता पुत्र समेत तीन को काफी चोटे आई। सभी को सीएचसी लम्भुआ लाया गया जहां डॉक्टर ने पिता पुत्र में पिता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली नगर के दादूपुर अमहट निवासी हनुमान सिंह पुत्र स्व. जगदीश सिंह का है जहाँ अपने पुत्र मनीष सिंह (28)वर्ष के साथ बाइक से रविवार को शिवगढ़ क्षेत्र में गए थे। अभी पिता-पुत्र शिवगढ़ थानाक्षेत्र के सकरसी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बाइक सवारों से इनकी बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए और पिता पुत्र समेत दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति को गंभीर चोटे आई। सभी को स्थानीय लोग आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ लेकर आए। जहां डॉक्टर ने हनुमान सिंह को मृत घोषित कर दिया।

Loading...

वहीं घटना में घायल मनीष सिंह, कोतवाली देहात के नेवादा निवासी तुलसीराम (45) को गंभीर चोटे आई हैं। जिनका सीएचसी व जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है। तुलसीराम के साथ मौजूद शिवांश (20)वर्ष बाल बाल बच गया है। पुलिस ने घटना की सूचना हनुमान सिंह के परिवार को दी तो यहां परिवार में इस दर्दनाक हादसे से कोहराम मच गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page