Connect with us

वाराणसी

दोस्तों के साथ घूमने आये युवक की गंगा में डूबने से मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मीरघाट पर गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बिहार से अपने दोस्तों संग वाराणसी घूमने आए डब्लू कुमार की जान गंगा में डूबने से चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को गंगा से बाहर निकाला।

दोस्तों के साथ घूमने आया था वाराणसी

पुलिस ने बताया कि डब्लू कुमार बिहार के रहने वाले थे और अपने दो दोस्तों बिट्टू कुमार और प्रदीप कुमार के साथ वाराणसी घूमने आए थे। गंगा में स्नान के दौरान यह हादसा हुआ। तीनों ने मीरघाट पर गंगा स्नान करने का मन बनाया और घाट पर पहुंचते ही स्नान करने लगे।

मृतक के दोस्त प्रदीप कुमार ने बताया कि वह सेल्फी ले रहा था। तभी वह अचानक संतुलन खोकर गंगा में डूबने लगा। डब्लू कुमार उसे बचाने के लिए तुरंत आगे बढ़े। हालांकि स्थानीय नाविकों और वहां मौजूद लोगों ने प्रदीप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन डब्लू कुमार डूब गए।

मना करने के बावजूद बैरिकेडिंग पार कर गया

Advertisement

डब्लू कुमार के दोस्त प्रदीप ने बताया कि वे सभी एक साथ काम करते हैं और वाराणसी घूमने आए थे। स्नान के दौरान सभी ने डब्लू को मना किया कि अधिक अंदर न जाएं, लेकिन उसने चेतावनी नजरअंदाज कर दी। जब उसने पानी के अंदर जाकर मदद के लिए पुकारा, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page