Connect with us

गाजीपुर

देसी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गहमर (गाजीपुर)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात थाना गहमर की सेवराई पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पेश चंद्र दूबे ने अपनी टीम के साथ करवनिया के डेरा के पास से एक युवक को देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास उर्फ अरविंद यादव (21 वर्ष), पुत्र गौरीशंकर यादव, निवासी ग्राम नसीरपुर, थाना रेवतीपुर, गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Loading...

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2024 में उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया था, वहीं 2025 में भी उस पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page