Connect with us

सियासत

देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के 11 दिन बाद भाजपा विधायक दल ने देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन पंकजा मुंडे ने किया।

Loading...

सूत्रों के अनुसार उपमुख्यमंत्री पद के लिए एकनाथ शिंदे और अजित पवार के नाम तय हो चुके हैं। महायुति के विधायकों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम आज राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।शपथ ग्रहण समारोह कल 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों डिप्टी सीएम अपने पद की शपथ लेंगे। हालांकि इनके साथ अन्य कितने मंत्री शपथ लेंगे, यह स्पष्ट नहीं है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page