Connect with us

अपराध

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर मेंहदीगंज बस स्टैंड के पास से एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिर्जामुराद थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र के गांव की एक 15 वर्षीया किशोरी बीते दिसम्बर 24 को खेत में घास कर रही थी। उसी समय बड़ी खजुरी गांव निवासी विवाहित युवक दीपक कुमार खेत में पहुंच किशोरी को बहका-फुसलाकर भगा ले गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद दूसरे दिन किशोरी को रिंग रोड पर छोड़कर भाग निकला था।

Loading...

किशोरी के परिजन किशोरी की खोजबीन करते हुए पहुंचे तो किशोरी मिल गईं। किशोरी के पिता के तहरीर पर युवक के खिलाफ धारा 65(1)/137/(2)/87 भारतीय न्याय संहिता व 3/4(2) पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।तभी से पुलिस युवक के तलाश के जुटी थी। रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मिर्जामुराद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page