Connect with us

वाराणसी

दिल्ली में अनुप्रिया पटेल से मिले डॉ. राघवेन्द्र दुबे, पत्रकारों के स्वास्थ्य सुरक्षा पर रखी अहम मांग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से जयहिंद राष्ट्रीय पत्रकार संगठन (राजनीतिक, शैक्षिक एवं सामाजिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के प्रख्यात Senior I.A.S Faculty डॉ. राघवेन्द्र दुबे की शिष्टाचार भेंट सम्पन्न हुई। डॉ. दुबे जी वर्तमान में वरिष्ठ फैकल्टी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान डॉ. राघवेन्द्र दुबे ने पत्रकार साथियों एवं जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण (Health Screening) एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मंत्री अनुप्रिया पटेल से आग्रह किया कि देश एवं समाज के लिए दिन-रात कार्य करने वाले पत्रकार साथियों के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, मेडिकल सुविधाएं एवं स्वास्थ्य बीमा जैसी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिए।

डॉ. दुबे ने कहा कि पत्रकार समाज का वह सजग वर्ग है, जो हर परिस्थिति में जनता और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है। चाहे भीषण गर्मी हो, महामारी हो, प्राकृतिक आपदा हो अथवा सामाजिक संघर्ष पत्रकार साथी निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सरकार और समाज की प्राथमिकताओं में शामिल होनी चाहिए।

इसके साथ ही डॉ. दुबे ने उत्तर प्रदेश सहित देशभर के प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए नियमित नेत्र परीक्षण (Eye Screening) की व्यवस्था लागू किए जाने का भी महत्वपूर्ण सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा और मोबाइल आधारित अध्ययन के बढ़ते प्रभाव के कारण बच्चों की आंखों पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है। यदि समय रहते बच्चों की आंखों की जांच सुनिश्चित की जाए, तो लाखों बच्चों का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बनाया जा सकता है।

केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने डॉ. राघवेन्द्र दुबे द्वारा उठाए गए इन जनहित, शिक्षा हित एवं पत्रकार हित से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना तथा सकारात्मक संवाद करते हुए उनके सुझावों की सराहना की।

Advertisement

इस मौके पर जयहिंद पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह शक्ति, चेयरमैन आशुतोष जायसवाल, निदेशक सुमित जायसवाल, राष्ट्रीय संयोजक रामाश्रय सिंह, राष्ट्रीय मंत्री वीरेंद्र चतुर्वेदी सहित तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page