Connect with us

खेल

दिल्ली ने चखा जीत का स्वाद, काम ना आई कैप्टन कूल की पारी

Published

on

Loading...
Loading...

विशाखापत्तनम में खेले गये दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के बीच मैच में दिल्ली को सीजन की पहली जीत मिली और उसने चेन्नई सुपर किंग को 20 रनों से हरा दिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 32 गेंद पर 51 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 35 गेंद पर 52 रन बनाए। पृथ्वी शॉ ने 27 गेंद पर 43 रन बनाए। मथिसा पथिराना ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सस्ते में पवेलियन लौट गए। अजिंक्य रहाणे 30 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। डेरिल मिचेल ने 26 गेंद में 34 रन बनाए। रचिन रविंद्र के बल्ले से रन नहीं निकले। उन्होंने 12 गेंद में दो रन बनाए। समीर रिजवी खाता भी नहीं खोल सके। शिवम दुबे ने 17 गेंद में 18 रन बनाए। इसके बाद जडेजा और धोनी ने तूफानी पारी खेली। धोनी ने 16 गेंद में 37 रन की पारी खेली और नाबाद लौटे। जडेजा ने 17 गेंद में 21 रन बनाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page