Connect with us

गाजीपुर

दिलदारनगर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर पुलिस ने शनिवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने हमराह पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर फत्तेहपुर निवासी साधू यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उस पर विशेष न्यायाधीश SC/ST एक्ट की अदालत से SST-105/2023, धारा 323, 504 IPC व 3(1)द, 3(1)ध SC/ST Act के तहत वारंट जारी था। वहीं, दूसरे अभियुक्त अनिल गुप्ता निवासी सायर मुहल्ला कस्बा दिलदारनगर को भी उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अनिल गुप्ता के खिलाफ अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट नं-03 से फौ.मु. 1750/2012, एसटी नं. 431/99, धारा 8/21 NDPS Act के तहत वारंट जारी था।

Loading...

पुलिस ने बताया कि दोनों वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page