Connect with us

वाराणसी

दिनदहाड़े बंद मकान में घुसे चोर, विरोध पर धक्का देकर फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र चांदपुर-महेशपुर में दिनदहाड़े बंद मकान का दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने घर का सामान खंगाल डाला और उसे बोरे में भर लिया। इसी दौरान मकान मालिक के पहुंचने पर विरोध करने और शोर मचाने पर चोरों ने उनकी पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए।

मकान मालिक ने घर के अंदर मौजूद दोनों चोरों को ललकारा, लेकिन हमले के बाद दोनों भाग निकले। घटना की सूचना पहले पड़ोसियों और बाद में पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरों की जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास शुरू किया है।

चांदपुर-महेशपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रघुवंश नगर कॉलोनी में तीन सगे भाइयों अशोक सिंह, राज कुमार सिंह और राजेश कुमार सिंह का संयुक्त मकान है। स्वर्गीय अशोक सिंह की पत्नी रेनू सिंह इन दिनों बेटे प्रभात के साथ किडनी ट्रांसप्लांट के इलाज के लिए बैंगलोर गई हुई हैं, जिससे दिन में मकान खाली था।

दूसरे भाई राजकुमार सिंह और राजेश कुमार सिंह ने भी अलग स्थान पर नया मकान बनवा लिया है और दोनों अपने परिवार के साथ रात में वहीं रहते हैं। तीनों भाइयों का सामान रघुवंश नगर कॉलोनी स्थित मकान के कमरों में रखा हुआ है, जिसकी जानकारी चोरों को हो गई थी।

बीते गुरुवार सुबह जब राजेश कुमार सिंह मकान पहुंचे और मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर गए, तो बिखरा सामान देखकर हैरान रह गए। अंदर दो चोर प्लास्टिक के बोरों में सामान भर चुके थे। उन्हें देखते ही राजेश ने विरोध किया, जिस पर चोरों ने हमला कर उन्हें धक्का दे दिया।

Advertisement

हमले के कारण मकान मालिक गिर पड़े और चोर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि पांच कमरों में रखी आलमारियों तथा करीब आधा दर्जन बक्सों के ताले टूटे हुए थे और पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा था। सूचना पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page