Connect with us

आजमगढ़

त्रिवेनी सिंह की तेरहवीं में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

बूढ़नपुर (आजमगढ़) (जयदेश)। सहकारी गन्ना समिति बूढ़नपुर के दिवंगत चेयरमैन त्रिवेनी सिंह की तेरहवीं में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और तेरहवीं भोज ग्रहण किया। 90 वर्षीय त्रिवेनी सिंह का निधन 26 दिसंबर को हो गया था।

बूढ़पुर तहसील के थाना कप्तानगंज क्षेत्र के देउरपुर सराय गांव के निवासी थे। हाल ही में गन्ना समिति के चेयरमैन बने त्रिवेनी सिंह का आकस्मिक निधन पूरे क्षेत्र के लिए दुखद घटना रही।त्रिवेनी सिंह के इकलौते पुत्र जंगबहादुर सिंह वर्तमान में गांव के प्रधान हैं और भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Loading...

‌त्रिवेनी सिंह खुद भी एक बार गांव के प्रधान रह चुके थे और उन्हें पूरे क्षेत्र में प्रधान जी के नाम से जाना जाता था। उनकी सादगी और मिलनसार स्वभाव के कारण लोग उन्हें बेहद सम्मान देते थे।परिजनों ने बताया कि घुड़सवारी के शौकीन त्रिवेनी सिंह अपनी जवानी में घोड़े पर सवार होकर शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों में जाया करते थे।

तेरहवीं के अवसर पर भाजपा नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह, समाजसेवी साधू सिंह, भाजपा नेता जितेंद्र मोहन वर्मा, मत्स्य विभाग के पूर्व चेयरमैन योगेंद्र निषाद, सेवा निवृत्त शिक्षक उदयराज यादव, भाजपा नेता मोंटी सिंह, रुद्र प्रताप शर्मा और क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और भोज में भाग लिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page