Connect with us

गाजीपुर

तालाब में मरी 20 कुंटल मछलियां, पट्टाधारक को लाखों का नुकसान, मुआवजे की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (गहमर) जयदेश। कोतवाली क्षेत्र के देवल गांव में स्थित एक तालाब में अचानक करीब 20-25 कुंटल मछलियां मृत पाई गईं। इस अप्रत्याशित घटना के कारण तालाब के पट्टाधारक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

तालाब के पट्टाधारक घुरहू चौधरी ने बताया कि यह तालाब गाटा संख्या 1026ख में स्थित है और लगभग 4 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है। शुक्रवार से मछलियां अचानक मरने लगीं, जिससे तालाब की सतह मृत मछलियों से ढक गई। मृत मछलियों का बाजार मूल्य लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के आस-पास आंका गया है।

Loading...

इस घटना की सूचना तुरन्त जिला मत्स्य अधिकारी सपना पूरी और एसडीएम सेवराई को दी गई। पट्टाधारक ने एसडीएम लोकेश कुमार से वार्षिक राजस्व शुल्क में छूट की मांग की है। एसडीएम ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, मछलियों की मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और इसकी जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page