Connect with us

गाजीपुर

डीएम और एसपी ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने शनिवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम प्रभारी/ए.आर. कोऑपरेटिव विपिन कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम गोदाम को विधिवत खोला और आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन कराया।

Loading...

इस मौके पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता गाजीपुर विपिन कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर देवी प्रसाद सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भारतीय जनता पार्टी से राजन प्रजापति, समाजवादी पार्टी से राजेश कुमार यादव, कांग्रेस पार्टी से रविकांत राय, बहुजन समाज पार्टी से जनक लाल प्रसाद, सुभाष राम (सिपाही) तथा आम आदमी पार्टी से जावेद अहमद एवं नगेंद्र शर्मा शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page