Connect with us

सोनभद्र

ट्रैक पर काम करते वक्त पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आया ट्रैकमैन, मौके पर मौत

Published

on

Loading...
Loading...

दुद्धी (सोनभद्र) (जयदेश)। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव के पास बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जब ट्रैक पर काम कर रहे एक ट्रैकमैन की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के मेराल निवासी 57 वर्षीय ब्रहमदेव के रूप में हुई है, जो करीब दस वर्षों से महुअरिया स्टेशन पर रहते हुए ट्रैकमैन का कार्य कर रहा था।

हादसे के समय ब्रहमदेव महुअरिया से जोरूखाड़ के बीच रेलवे ट्रैक की मरम्मत कर रहा था। तभी दुद्धी से विण्ढमगंज की ओर जा रही गोमो-चुनार पैसेंजर ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन ने मेमो के माध्यम से विण्ढमगंज थाना पुलिस को सूचित किया।

Loading...

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रेलवे कर्मचारियों विकास कुमार और संतोष कुमार ने बताया कि ब्रहमदेव को सुनने में तकलीफ थी और वह जब किसी कार्य में लग जाता था तो आसपास की हलचल पर ध्यान नहीं देता था।

बताया गया कि इससे पहले भी उसके साथ ऐसी स्थिति बन चुकी थी, लेकिन साथी कर्मचारियों की सतर्कता से वह कई बार बच गया था। इस बार किस्मत ने साथ नहीं दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page